फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Orange alert issued by meteorological department

मौसम : धूपछांव ने बढ़ाई उमस, 24 घंटे में बारिश की संभावना

Fri, 15 Sep 2023 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 15 Sep 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Orange alert issued by meteorological department
दिन मे तेज धूप के कारण चेहरा ढक कर जाती छात्राएं।
बस्ती। मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच बृहस्पतिवार को दिनभर धूपछांव की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद बुधवार तक गर्मी से कुछ राहत रही। लेकिन बृहस्पतिवार को उमस भरी गर्मी से हर कोई बेहाल नजर आया। दिन ढलने के बाद उमस अधिक हो गई। रात में भी लोग उमस से खासे परेशान रहे। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

दिनभर धूप-छांव की स्थिति बनी रहने से सितंबर के मध्य में भी लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को दिन चढ़ने के साथ-साथ तपिश बढ़ती रही। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। बुधवार को अधिकतम 32 डिग्री दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को तापमान 35.5 डिग्री तक रहने का अनुमान है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ पांडेय ने बताया कि 24 घंटे में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed