फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Or the crowns kept between the tombs of Hussain

Basti News: या हुसैन की सदाओं के बीच रखी गईं ताजियां

Tue, 16 Jul 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 16 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Or the crowns kept between the tombs of Hussain
सदर तहसील चौक पर रखी गई ताजिया।
- चौक पर ताजिया रख मौलाना संग ताजियादारों ने पढ़ा फातिहा
विज्ञापन

- रामपुर कारखाना में निकला नौवीं का मातमी जुलूस
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को कर्बला का मंजर याद दिलाते हुए चौक पर ताजिया रख दी गईं। तहसील चौक पर सरकारी ताजिया देर शाम को परंपरागत ढंग से स्थापित की गई। उधर रामपुर कारखाना में या हुसैन और हमारे हैं हुसैन की सदाओं के साथ मोहर्रम की नौवीं का जुलूस निकला। जुलूस के साथ युवाओं की टोली ढोल और ताशा बजाते चलती रही।

शहर के अबूबकर नगर, बांस देवरिया, अलीनगर, न्यू कॉलोनी, खरजरवा आदि स्थानों से नौंवी का जुलूस बुधवार की तड़के निकलेगा। मंगलवार की रात हजरत इमाम हुसैन के शहादत की यादगार ताजिया बन कर तैयार हो गई। 10 दिनों से ताजियादार अपने चौक के पास ताजियों के सजावट में मशगूल रहे। ढोल ताशे और नगाड़ा बजाते युवाओं की टोली करतब दिखाती रही। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के मस्जिद वार्ड से मोहर्रम की नौवीं का जुलूस अकीदत के साथ निकला। कर्बला के शहीदों का मंजर याद दिलाते हुए अखाड़ों के खिलाड़ियों ने करतब दिखाया। जलूस मन्नूलाल चौराहा, मेन रोड, गुदरी बाजार पहुंचा। पुलिस फोर्स की मौजूदगी के बीच युवाओं ने या हुसैन और हमारे हैं हुसैन की सदाएं बुलंद करते हुए ताजियों का मिलान कराया। यहां से लौटने के बाद ताजिया चौक पर स्थापित कर दी गई। ताजिया स्थापित करने के बाद अकीदत मंदों ने खिचड़ा और मलीदा पेश कर दुआ खानी किया। वहीं मौलाना संग लोगों ने फातिहा पढ़ा। सलेमपुर, भाटपाररानी, भटनी, गौरी बाजार, रूद्रपुर, मदनपुर, पथरदेवा, बघौचघाट, देसही में भी ताजिए चौक पर स्थापित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed