फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Operation Tamancha shadowed in crime review

अपराध समीक्षा में छाया रहा ऑपरेशन तमंचा

Sun, 20 Jun 2021 07:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Operation Tamancha shadowed in crime review
अपराध समीक्षा में छाया रहा ऑपरेशन तमंचा
विज्ञापन

बस्ती। जिले के अपराध समीक्षा में ऑपरेशन तमंचा का मुद्दा छाया रहा। अब तक की निराशाजनक उपलब्धि से खफा एसपी आशीष श्रीवास्तव ने थानेदारों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
उन्होंने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि अक्सर मामलों में अपराधी 32 बोर का तमंचा निकाल लेते हैं। जो भी चाहे, रकम देकर तमंचा खरीद लेता है। मगर किसी भी थाने में यह पता नहीं लगाया जा सका कि आखिर उन्हें सप्लाई करने वाले कौन हैं, जो इतनी आसानी से तमंचा उपलब्ध करवा देते हैं।
विज्ञापन

एसपी ने समीक्षा के दौरान विगत 15 वर्षों में दर्ज अपराधों के संदर्भ में की गई कार्रवाई, चुनावी रंजिश में मुकदमे में विवेचनात्मक कार्रवाई, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए चिह्नित माफिया की संपत्ति का विवरण और ध्वस्तीकरण के लिए नगर निकायों, मजिस्ट्रेट को भेजी सूचना, गैंगस्टर एक्ट में चिह्नित बदमाशों के खिलाफ जमानत निरस्तीकरण, संपत्ति जब्तीकरण तथा अन्य निरोधात्मक कार्रवाईयों की समीक्षा की। गुमशुदा बच्चों, अपहृत और अपहृता को ढूंढ निकालने, हत्या, लूट, नकबजनी, चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश, जनता की शिकायतों के निस्तारण, अपराधों की रोकथाम, शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी थानों के एसआर केस की लंबित विवेचनाओं, वांछित आरोपितों की सूची तथा थानों के एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अभियोगों की विवेचनाओं की प्रगति भी जानी। इस दौरान एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर, एसआई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed