फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Open drains await covers; there is a risk of people falling in when devotees throng the area during Durga Puja.

Basti News: खुले नालों को ढक्कन का इंतजार, दुर्गा पूजा में उमड़ेंगे श्रद्धालु तो गिरने का रहेगा डर

Mon, 19 Oct 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Open drains await covers; there is a risk of people falling in when devotees throng the area during Durga Puja.
बस्ती। शहर के प्रमुख नालों को ढकने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। नगर पालिका क्षेत्र में अधिकांश नाले खुले पड़े हैं। कहीं ढक्कन नहीं हैं तो कहीं क्षतिग्रस्त होने के कारण खतरा बना हुआ है। इससे राहगीरों के साथ निराश्रित गोवंश के नालों में गिरने की आशंका रहती है। जिन घरों और दुकानों के सामने नाले खुले हैं, वहां लोग आवागमन के लिए लकड़ी के पटरे का सहारा ले रहे हैं। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। ऐसे में खुले नाले हादसों का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में 24 छोटे, 26 मझले और दो बड़े नाले हैं। इनमें से अधिकांश स्थानों पर ढक्कन नहीं हैं। कुछ जगहों पर लगे ढक्कन भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। शहर का प्रमुख गंदा नाला भी खुला है। यह काफी गहरा है। इसमें निराश्रित गोवंश या किसी व्यक्ति के गिरने पर गंभीर हादसा हो सकता है। नाले के किनारे झाड़-झंखाड़ भी उग आए हैं।
विज्ञापन


मालवीय रोड के दोनों तरफ बने नाले भी कई जगह खुले हैं। फव्वारा तिराहे से आगे बढ़ने पर बाईं ओर जगह-जगह नाला खुला दिखाई देता है। इसके किनारे कई दुकानें भी लगती हैं। दुकानदारों और राहगीरों को आने-जाने के लिए लकड़ी के पटरे रखने पड़ते हैं। जरा सी चूक होने पर कोई भी खुले नाले में गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रौता चौराहे तक भी यही स्थिति बनी हुई है। बेबी डाल के पास नाला सड़क की सतह के बराबर है। ऐसे में अंधेरे में सड़क किनारे से गुजरने वाले लोगों या जानवरों को नाला दिखाई नहीं देने पर हादसे का खतरा रहता है। मालवीय रोड के अन्य हिस्सों में भी नालों की स्थिति चिंताजनक है।
नगर पालिका परिषद के ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि खुले नालों पर जल्द ही ढक्कन लगवाए जाएंगे। जिन स्थानों पर ढक्कन क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें भी बदलवाया जाएगा।


खुले नाले में पैर जाने से व्यक्ति चोटिल

फव्वारा तिराहे के पास नाले का ढक्कन खिसकने से एक व्यक्ति चोटिल हो गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले बीडीए के सामने से फव्वारा तिराहे की ओर आ रहा व्यक्ति सड़क किनारे पहुंचा तो उसका पैर खुले नाले में चला गया। चोट लगने के बाद वह अचेत हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह करीब आधे घंटे तक दर्द से तड़पता रहा। इस घटना के बावजूद खुले नालों को लेकर लोगों की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed