फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   opd start in district hospitals

सरकारी अस्पतालों में खुली ओपीडी, पहले दिन सन्नाटा

Fri, 04 Jun 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
opd start in district hospitals
सरकारी अस्पतालों में खुली ओपीडी, पहले दिन सन्नाटा
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में न डॉक्टर न मरीज
पीएचसी व सीएचसी पर भी अस्पतालों से भीड़ गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोविड-19 के दूसरी लहर के बाद अब एक बार फिर से सरकारी अस्पतालों की ओपीडी खुली हैं, मगर पहले दिन मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व ओपेक चिकित्सालय कैली में मरीजों की न के बराबर भीड़ रही। जिला अस्पताल में तो डॉक्टर भी ओपीडी में नहीं बैठे, जबकि महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली व सीएचसी पीएचसी पर छिटपुट मरीज ही आए। जिन्हें उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने वापस भेज दिया।
जिला अस्पताल से बात शुरू करते हैं। तो यहां दिन के 12 बजे तक ओपीडी में कोई चिकित्सक नजर नहीं आए। ऐसे में मरीजों का भी पता नहीं रहा। कहा कि अस्पताल में सर्जरी, हड्डी रोग, नाक कान गलाव नेत्र रोग की ओपीडी शुरू हुई है। इसके अलावा मेडिसिन, बाल रोग तथा अन्य ओपीडी के मरीज आकस्मिक व गंभीर होने पर ही संबंधित ब्लॉक से संदर्भित होकर ही जिला अस्पताल में आए। ऐसे मरीज जो सामान्य बीमार हैं वे टेलीमेडिसिन का उपयोग करें। इधर, महिला अस्पताल की सीएमएम डॉ. सुषमा सिन्हा के अनुसार 145 मरीजों को ओपीडी में इलाज किया गया है। नियमानुसार सुबह आठ बजे ओपीडी संचालित होने लगी थी। इसी प्रकार ओपेक चिकित्सालय कैली में भी ओपीडी संचालित हुई, मगर मरीज छिटपुट ही पहुंचे।
विज्ञापन

गौर प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को गौर सीएचसी पर लंबे समय के बाद ओपीडी संचालित किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ अमरजीत चौरसिया ने बताया कि पहले दिन कुल 19 मरीजों का चेकअप कर दवा दी गई। बताया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए ओपीडी चालू की गई है। मरीजों को अस्पताल पर सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी सहित तीन पीएचसी पर कोविड का पालन करते हुए ओपीडी शुरुआत की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेषरगंज पहुंचे 16, मरीजों कीजांच कर चिकित्सक डॉ. धर्मेन्द्र चौधरी सहित अन्य चिकित्सक ने मरीजो का दवा दी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुबौलिया वा प्राथमिक स्वास्थ्य चिलमा पर पांच मरीज वा सीएचसी दुबौलिया पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर चौधरी की देखरेख में कोविड का ध्यान रखते हुए ओपीडी चालू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जून से संचालित होगा हर्रैया का महिला अस्पताल
डीएम ने किया निरीक्षण, जानी कार्यों की प्रगति
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को नवनिर्मित 100 बेड महिला अस्पताल हर्रैया का निरीक्षण किया। डीएम ने 15 जून तक अस्पताल को संचालित करने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट निर्माण स्थल व बिजली विभाग के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। ऑक्सीजन पाइपलाइन के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा सभी कार्य अगले एक सप्ताह के अंदर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अनूप कुमार, एसडीएम सुखवीर सिंह, अर्थ व संख्याधिकारी टीपी गुप्ता, अधिशासी अभियंता विद्युत तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जिले में 118 कंटेनमेंट जोन
बस्ती। डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि वर्तमान समय में कुल 118 कंटेनमेंट जोन सक्रिय है। इसमें से 14 शहर, 44 सदर में, सात रुधौली, आठ भानपुर तथा 45 हर्रैया में बने हैं। बताया कि कोरोना वायरस के पिछले वर्ष शुरुआत से अभी तक कुल 3427 कंटेनमेंट जोन बनाये गये, जिसमें से 3309 समय पूरा होने पर समाप्त कर दिये गये। आज कुल छह कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं तथा अवधि पूर्ण होने के कारण 21 जोन समाप्त कर दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed