फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Only BJP gave respect to the enlightened class: Dr. Dharmendra

प्रबुद्ध वर्ग को सिर्फ भाजपा ने दिया सम्मान: डा. धर्मेंद्र

Mon, 12 Jun 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 12 Jun 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Only BJP gave respect to the enlightened class: Dr. Dharmendra
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में रविवार को अटल प्रेक्षागृह में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान भाजपा नेताओं ने योगी मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। भाजपा सरकार को सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए संकल्पित बताया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि देश की दिशा दशा तय करने में प्रबुद्ध वर्ग का विशेष योगदान है। भाजपा ने सदैव प्रबुद्ध वर्ग को आदर, सम्मान दिया है। उन्हें संगठन के साथ ही सरकार में भी अवसर दिया गया। कहा कि देश में चौतरफा विकास की आंधी चल रही है। भाजपा सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए संकल्पित है। मोदी योगी सरकार सबका साथ, सबका विकास नारे को मिलकर चरितार्थ कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं समाज के कमजोर वर्ग तक पहुुंचाई जा रही हैं। यूपी में सर्वाधिक आवास और शौचालयों का निर्माण हुआ है। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग का आह्वान किया कि वे नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में अपना अहम योगदान सुनिश्चित करें। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से पिछले 9 वर्षो के दौरान बस्ती में विकास और विश्वास के नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। मेडिकल कालेज की स्थापना के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया गया है। मुंडेरवा में चीनी मिल स्थापित होने से गन्ना किसानों के विकास का मार्ग का प्रशस्त हुआ है। अटल आवासीय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय का दो पाली में संचालन, हर्रैया में 100 बेड का अस्पताल, इंजीनियरिंग कालेज का निर्माण यहां की बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जनपद प्रभारी अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, संयोजक जगदीश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed