{"_id":"61ec490509b5ce4e960dd658","slug":"one-kishore-died-in-road-accident-basti-news-gkp4246134178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत
कलवारी (बस्ती)। कलवारी-टांडा मार्ग पर गोड़ियाजोत गांव के पास शनिवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। वह अपने गांव चनगहिया से सब्जी लेने गोड़ियाजोत के पास गया था। चालक ट्रक को नजदीक के एक पेट्रोल पंप पर खड़ा कर फरार हो गया।
कलवारी थाना क्षेत्र के चनगहिया निवासी 17 वर्षीय सत्यम शनिवार सुबह साइकिल से सब्जी लेने के लिए गोड़ियाजोत गया थे। वहां से लौटते समय वह जैसे ही कलवारी-टांडा मार्ग पर पहुंचा तो टांडा की ओर से ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक बंधे पर बने पंप पर वाहन खड़ा कर फरार हो गया। सत्यम के चाचा ओम प्रकाश ने बताया कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर शव पीएम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।