फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one died to electric shock

प्रतापीपुर गांव में करंट लगने से युवक की जान गई

Fri, 09 Jul 2021 07:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
one died to electric shock
करंट लगने से युवक की जान गई, कलवारी थाने के प्रतापीपुर गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के प्रतापीपुर गांव निवासी एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
पुलिस को दिए तहरीर में राम मूरत पांडेय ने बताया कि छोटे भाई 35 वर्षीय अश्विनी कुमार पांडेय बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे शौच के लिए जा रहे थे। गांव के बाहर छुट्टा पशु लड़ रहे थे। अपने बचाव के लिए वे बिजली के खंभे के पीछे छिपने के लिए भागे। जहां खंभे के स्टेकवायर से टकरा गये। स्टेकवायर में विद्युत प्रवाह होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी समय बीत जाने के बाद भी अश्विनी के घर न पहुंचने पर परिजन उन्हें खोजने निकले तो गांव के बाहर बिजली के खंभे के स्टेकवायर से चिपका मिला। बिजली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

शुक्रवार की सुबह कलवारी पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक अश्विनी खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। अश्विनी के असमय मौत से एकमात्र छोटी बेटी, पत्नी, वृद्ध पिता अनन्तराम सहित पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed