फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one died in road accident

Basti News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 23 Dec 2022 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन

- हर्रैया थानाक्षेत्र के खैरीओझा गांव के पास हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/नगर बाजार। हर्रैया थाना क्षेत्र के खैरी ओझा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाते समय देर शाम युवक की मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार दुबौलिया थाना क्षेत्र के भिऊरा निवासी प्रिंस चौधरी (25) पुत्र झबलू चौधरी की संसारीपुर पैकोलिया मार्ग पर हर्रैया थाना क्षेत्र के वंसीनगर में मेडिकल स्टोर है। सुबह बाइक से अपनी दुकान पर जा रहे थे। हर्रैया थाना क्षेत्र के खैरी ओझा गांव के पास बस्ती की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से प्रिंस चौधरी को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed