फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one died in road accident

बस्ती-टांडा मार्ग पर टैंकर की चपेट से किशोरी की मौत

Tue, 14 Sep 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
बस्ती-टांडा मार्ग पर टैंकर की चपेट से किशोरी की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। बस्ती-टांडा मार्ग पर मंगलवार शाम पांच बजे टैंकर की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। किशोरी के पिता ने टैंकर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

चौदह वर्षीय दिव्यांशी पुत्री जगदंबा प्रसाद शुक्ल निवासी धोबहट थाना कलवारी मंगलवार शाम को घर से साइकिल में हवा भरवाने निकली थी। वापस लौटते समय टांडा की ओर से दूध से भरे टैंकर की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे टैंकर चालक भाग नहीं सका। इधर थोड़ी देर में पहुंची कलवारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से परिजनों की रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed