फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Condition of young man deteriorated in suspicious condition, died during treatment

बस्ती: संदिग्ध हाल में युवक की हालत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

Fri, 10 Feb 2023 04:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Fri, 10 Feb 2023 04:15 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव निवासी विशाल (22) पुत्र गबेले विक्रमजोत स्थित एक बैंक के सीएसपी पर काम करते थे। रोज की तरह वह बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे घर पहुंचे। थोड़ी ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग इलाज के लिए उसे लेकर श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या पहुंचे।

विज्ञापन
Condition of young man deteriorated in suspicious condition, died during treatment
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर होने पर मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों का शक है कि उसे किसी ने जहरीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव निवासी विशाल (22) पुत्र गबेले विक्रमजोत स्थित एक बैंक के सीएसपी पर काम करते थे। रोज की तरह वह बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे घर पहुंचे। थोड़ी ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग इलाज के लिए उसे लेकर श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या पहुंचे।
विज्ञापन


हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को ट्रामा सेंटर दर्शन नगर भेज दिया। जहां हालत में सुधार न होते देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार की भोर में युवक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर परमा शंकर यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। विशाल चार भाइयों में सबसे छोटे व अविवाहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed