फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One died in hited to Sapt Kranti train

शादीशुदा युवक ने गांव की युवती का किया शारीरिक शोषण

Thu, 07 Jul 2022 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
One died in hited to Sapt Kranti train
शादीशुदा युवक ने गांव की युवती का किया शारीरिक शोषण
विज्ञापन

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने गांव के ही एक शादीशुदा शख्स पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि उसने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया गया जिससे आहत होकर युवती ने आत्महत्या की भी कोशिश की थी। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कासिम के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। छावनी क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि गांव का ही कासिम मोबाइल के जरिए संपर्क में आया। जिसके बाद वह बहला फुसलाकर शारीरिक शोषण करने लगा। उसका वीडियो भी बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। युवती को अपने साथ लखनऊ ले गया और वहां नौकरी पर लगा दिया। आरोप है कि वहां से मिलने वाली तनख्वाह भी वह ले लेता था। तंग आकर युवती ने जब आपत्ति जताई तो जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती के अनुसार उसने परेशान होकर आत्महत्या की भी कोशिश की थी, लेकिन उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed