फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one died from corona in baste

जिले में कोरोना से एक की मौत, 50 नए पॉजिटिव

Tue, 08 Sep 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
one died from corona in baste
जिले में कोरोना से एक की मौत, 50 नए पॉजिटिव
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना ने एक और की जान ले ली। वह कैली हॉस्पिटल में भर्ती था। अब मृतकों की संख्या 55 हो गई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में मंगलवार को 50 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में संक्रमितों की संख्या 2689 पहुंच गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 383 बताई गई है। 21 पॉजिटिव की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 2251 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।

डीएम ने बताया कि जिले से अब तक 83508 लोगों के नमून जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे जा चुके हैं। इसमें 82417 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। मंगलवार को 1437 नमूनों की रिपोर्ट आई है। इनमें 50 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक कुल 79667 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जबकि 2689 पॉजिटिव केस हैं। मंगलवार को 1607 के नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे गए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में डीएम ने 176 स्थानों को कंटेंमेंट जोन घोषित किया है। इसमें सदर तहसील में 87, हर्रैया में 52, भानपुर में 19 व रुधौली में 16 कंटेंमेंट जोन है। जिले में कुल कंटेंमेंट जोन की संख्या 161 है। यहां आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है। लोगों को जरूरत की वस्तुओं को उचित रेट पर प्रशासन उपलब्ध करा रहा है। डीएम ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। कहा है कि कोरोना से बचाव का सबसे अच्छा उपाय सामाजिक दूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed