{"_id":"5f9da4528ebc3e9bfa0cd9e1","slug":"one-died-from-corona-1111-basti-news-gkp3715357177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, नौ संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, नौ संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से एक की मौत, नौ संक्रमित मिले
अब तक 4157 मरीज हुए स्वस्थ, 693 की रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में नौ नए लोग संक्रमित मिले हैं। ओपेक हॉस्पिटल कैली में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। ऐसे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 88 पहुंच गई है। 21 मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गर्ठ। अब यह संख्या 4157 हो गई है। एक्टिव केस 268 हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि प्रशासन को 693 रिपोर्ट का इंतजार है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 4513 हो गई है।
डीएम के अनुसार अब तक 170435 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 169742 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 693 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। 165229 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कुल 118 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। सदर तहसील में 65, हर्रैया में 35, भानपुर में 10 व रुधौली में आठ कंटेंमेंट जोन हैं। यहां सामान्य जनजीवन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। डीएम ने अपील की कि सभी लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए घर से निकलें। डीएम के अनुसार संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, ओपेक कैली अस्पताल, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि होम आइसोलेशन में मरीजों की देखभाल के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की टीम लगाई गई।