{"_id":"462651c3916911a41261b99a7b61a888","slug":"one-cyclist-deid-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पलटा, साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो पलटा, साइकिल सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बस्ती
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामजानकी मार्ग पर शनिवार को दिन में चार बजे के करीब छावनी थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास छावनी से विशेषरगंज की ओर जा रहे ऑटो के अचानक पलट जाने से उसके बगल से गुजर रहे एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
शनिवार को रामजानकी मार्ग पर देवकली गांव के पास विशेषसरगंज की ओर जा रहे एक ऑटो दिन में चार बजे के करीब अचानक पलट गया। ऑटो के बगल से साइकिल से विशेषरगंज की ओर जा रहे छावनी थाना क्षेत्र के रूपगढ़ निवासी जैनुल (65) के ऊपर ही ऑटो पलटने से उनकी उसी के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं ऑटो चालक घटना के बाद ऑटो छोड़ फरार हो गया पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन