{"_id":"6250867d50e44369ec345e22","slug":"one-boy-dive-in-saryoo-basti-news-gkp4327048158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी की धारा में बह गया साथियों संग स्नान कर रहा बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी की धारा में बह गया साथियों संग स्नान कर रहा बालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू की धारा में बह गया साथियों संग स्नान कर रहा बालक
दुबौलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के अशोकपुर उनियार घाट के पास सरयू नदी में अपने गांव के बच्चों संग स्नान करते समय एक दस वर्षीय बालक नदी के तेज बहाव में लापता हो गया। जबकि गांव के एक बालक ने दूसरे बच्चे को बचा लिया। मौके पर दुबौलिया पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में जाल डाल कर लापता बालक का पता लगा रही है।
शुक्रवार दोपहर अशोकपुर बड़का पुरवा गांव निवासी राम अजोर का दस वर्षीय पुत्र राजेश अपने गांव के हमउम्र दो अन्य बच्चों आनंद पुत्र राम सिंह एवं सोहन पुत्र राम प्रकाश के साथ अपनी बहन श्वेता को भोजन देने गया था। भोजन देने के बाद तीनों बच्चे सरयू नदी के अशोकपुर के उनियार घाट पर स्नान करने लगे। देखते ही देखते तीनों नदी के तेज बहाव में बहने लगे। किसी तरह से सोहन ने आनंद को तैर कर बाहर निकाला लेकिन राजेश तेज बहाव के कारण नदी में लापता हो गया। दोनों बच्चों ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनो को दी। घबराए परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से खोजबीन शुरू कर दिए। घटना की सूचना पर पहुंचे दुबौलिया थाने के एसआई मान सिंह स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में जाल डाल कर पता लग रहे हैं। लेकिन समाचार लिखे जाने तक लापता बालक का कुछ पता नहीं चल सका। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।