फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one arrested to Murgi Dana Businessman kidnaping case

व्यवसायी अपहरण मामले में एक गिरफ्तार

Tue, 08 Mar 2022 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
one arrested to Murgi Dana Businessman kidnaping case
व्यवसायी अपहरण मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन

बभनान/बस्ती। बभनान कस्बे के जमुनहा तिराहे से मुर्गी दाना व्यवसायी के अपहरण के मामले में गोंडा जिले की छपिया थाना पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों की गोंडा पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल एक व्यक्ति को छपिया थाना क्षेत्र के परसा तिवारी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रवि प्रकाश उर्फ रिंकू निवासी चुवाड़, थाना छपिया के रूप में हुई। उसने बताया कि वह आर्थिक तंगी के चलते धन उगाही के उद्देश्य से अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि रविवार सुबह करीब 8:30 बजे तीन लोग शील प्रकाश उर्फ बबलू की दुकान पर मुर्गी का दाना खरीदने आए। इस दौरान व्यवसायी पर एक ने पिस्टल तान दी, जबकि दूसरे ने हाथ पैर व मुंह को कपड़े से बांध दिया। तीनों ने उसे बोरे से ढक कर गाड़ी में डाल दिया और घंटों घुमाते रहे। इसी बीच बदमाशों ने उसकी दो अंगूठी, दो मोबाइल व पर्स में रखे लगभग ढाई हजार रुपये भी छीन लिए। बाद में दस लाख रुपये देने की सहमति के बाद बदमाश व्यवसायी को छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन

मामले में छपिया पुलिस उसी दिन व्यवसायी के भतीजे शिवम गुप्ता की तहरीर पर अपहरण की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर मामले में छानबीन कर रही थी। थानाध्यक्ष छपिया चितवन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को अपहरण व साजिश रचने की धारा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed