फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One and a half year's EPF missing for one and a half year of contract workers

संविदा कर्मियों के डेढ़ साल के ईपीएफ का डेढ़ करोड़ गायब

Sun, 28 Aug 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
One and a half year's EPF missing for one and a half year of contract workers
संविदा कर्मियों के डेढ़ साल के ईपीएफ का डेढ़ करोड़ गायब
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में खेल, कटौती के बाद दो साल से जमा नहीं हुआ ईपीएफ
- मानदेय के लिए उठाई आवाज तो खुला मामला
- कर्मियों के ब्याज व अन्य लाभांश का हो रहा नुकसान
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मियों के मानदेय का मामला डीएम प्रियंका निरंजन के हस्तक्षेप के बाद समाप्त तो हो गया, मगर करीब दो सौ कर्मियों के ईपीएफ का भुगतान करीब डेढ़ करोड़ रुपये डेढ़ साल से कटौती के बाद भी उनके खातों में जमा नहीं हुए हैं। अब जब संविदा कर्मी मानदेय को लेकर आंदोलित हुए तो यह मामला खुलकर सामने आया है।
हालांकि जिला लेखा प्रबंधक शशि मौली रतन पांडेय ने कहा कि संविदा कर्मियों के ईपीएफ का कुछ धन दिया गया था, मगर खातों के चलते इधर करीब छह माह से दिक्कत आई है। उल्लेखनीय है कि आठ हजार से 15 हजार तक मानदेय पाने वाले संविदा कर्मियों का ईपीएफ विभाग की ओर से काटा जाता है। इस मद में 18 सौ रुपये अधिकतम कटौती होती है। इतना ही धन सरकार संविदा कर्मियों के खाते में देती है। खबर है कि पिछले वर्ष फरवरी 2021 से अब तक करीब दो सौ कर्मियों के खाते में कर्मचारी भविष्य निधि का धन मानदेय से कटौती के बाद भी विभाग के जिम्मेदारों ने नहीं भेजा। नतीजतन इसका नुकसान कर्मियों को हुआ है। खाते में जो धन नहीं पहुंचा उसका ब्याज तो मारा ही गया, साथ ही सरकार की ओर से दिए जाने वाले अंशदान को भी कर्मी नहीं पा सके। जिम्मेदारों की लापरवाही से दोहरी मार झेल रहे कर्मियों ने कहा कि उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। जब कटौती कर ली गई है तो यह धन कहां गया। क्योंकि दो सौ से अधिक कर्मियों के दो साल से कटौती किए गए धन का हिसाब प्रशासन को लेना चाहिए। कर्मियों को तो लाभांश के अलावा तमाम अन्य लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

-------
बोले सीएमओ
प्रभारी सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने कहा कि संविदा कर्मियों के ईपीएफ का मामला संज्ञान में आया है। इसकी कटौती कर धन क्यों नहीं दिया गया। इसकी जांच कराई जाएगी। जबकि तत्काल प्रभाव से कर्मियों के ईपीएफ को उनके खाते में हस्तांतरित करने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed