फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One accused of gang rape arrested in basti

सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Jun 2021 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
One accused of gang rape arrested in basti
सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बहादुरपुर (बस्ती)। सामूहिक दुष्कर्म व लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।
गौरतलब है कि 13 जून को माइक्रो फाइनेंस कंपनी दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर में काम करने वाली नगर थाना क्षेत्र की युवती को कलवारी थाना क्षेत्र के गोविंदापुर गांव के पास से अपहरण कर अलीगंज थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के पास ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म दो आरोपियों द्वारा किया गया था। मामले में 17 जून को मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि शुक्रवार शाम सूचना मिली कि सामूहिक दुष्कर्म व लूट का एक आरोपी लुंबिनी दुद्धी मार्ग स्थित शिव तिराहे के पास है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम उस स्थान पर पहुंची तो टीम को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। इसी बीच पकड़कर उससे पूछताछ की गई। आरोपी की पहचान रमाकांत चौधरी के रूप में हुई जो दुष्कर्म व लूट के मुकदमे में वांछित था। उसे शनिवार को न्यायालय भेजा गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली युवती का अपहरण उसी के गांव के दो युवकों रमाकांत व मदन ने उस वक्त कर लिया था, जब वह छुट्टी के बाद 13 जून की शाम अपने काम पर अपनी स्कूटी से जा रही थी। दोनों ने उसे थाना अलीगंज जनपद अंबेडकरनगर के रेलवे लाइन के पास ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने 14 जून को पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कलवारी पुलिस 17 जून को मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed