फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   On the initiative of MLC, PWD sent the estimate of the road

Basti News: एमएलसी की पहल पर पीडब्ल्यूडी ने भेजा सड़क का एस्टीमेट

Sat, 06 Sep 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
On the initiative of MLC, PWD sent the estimate of the road
गौर। परासडीह गांव में पिच सड़क,सीसी रोड एवं नाली निर्माण कराए जाने को लेकर ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव को पत्र भेज कर मांग की थी। विधान परिषद सदस्य के पत्र पर पीडब्ल्यूडी ने सड़क का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

गौर-बभनान मार्ग से सेट पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज के बगल से जाने वाला खड़ंजा मार्ग बरसात के चलते टूट कर खराब हो गया है और उसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इसी मार्ग से गांव के अलावा डिग्री कॉलेज,इंटर कॉलेज व पंचायत भवन पर लोगों का आना-जाना होता है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य लाल बहादुर यादव को पत्र दिया था। जिस पर विधान परिषद सदस्य ने ग्रामीणों की मांग पर विचार करते हुए पत्र को लोक निर्माण विभाग को प्रेषित किया। पत्र के आधार पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क का एस्टीमेट शासन को भेज दिया है। जेई आरपी यादव ने बताया कि धन स्वीकृत होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed