{"_id":"651485dc042865cf780231c7","slug":"on-declaring-the-accused-a-minor-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5023-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आरोपी को नाबालिग करार देने पर परिवार वालों को एतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आरोपी को नाबालिग करार देने पर परिवार वालों को एतराज
Thu, 28 Sep 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुधौली सामूहिक दुष्कर्म कांड:
नगर पंचायत चुनाव में मतदान कर चुका है नाबालिग बताया जा रहा आरोपी
- हाईस्कूल के अंकपत्र के आधार पर 17 वर्ष 18 दिन है नाबालिग आरोपी की उम्र
- सामूहिक दुष्कर्म के केस में सह अभियुक्त है बाल अपचारी बताया गया आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रुधौली नगर पंचायत के सामूहिक दुष्कर्म के बाद दंपती के जहर खाकर खुदकुशी करने के मामले में पीड़ित के परिवार वालों ने एक आरोपी को नाबालिग ठहराए जाने पर सवाल उठाया है। मृतक के भाई और रिश्तेदारों का मानना है कि दोनों आरोपी बालिग हैं। उनका आरोप है कि ऐसा तकनीकी तौर पर आरोपी को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है। उनका दावा है कि नाबालिग ठहराए गए आरोपी का नाम नगर पंचायत की मतदाता सूची में दर्ज है। उसने हाल में संपन्न हुए चुनाव में मतदान भी किया था। तहरीर देने वाले भाई ने मांग की कि उसका मेडिकल जांच कराया जाए, ताकि सही तथ्य सामने आ सके।
उधर, मृतक के परिवार वालों के इस आरोप को पुलिस निराधार बता रही है। एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी का कहना है कि यदि ऐसा है तो वादी पक्ष को इसका साक्ष्य देना चाहिए। आरोपी के हाईस्कूल के अंक पत्र में अंकित जन्मतिथि के हिसाब से नाबालिग माना गया है। घटना के समय उसकी उम्र 17 वर्ष 18 दिन हो रही थी। एसएचओ ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड के तहत संचालित एक विद्यालय से उसने 10वीं पास की है। इस संदेह काे दूर करने के लिए उसके स्कूल से सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सीबीएसई से भी इस संबंध में प्रक्रिया के तहत लिखा-पढ़ी की जाएगी।
बता दें कि सनसनीखेज घटनाक्रम के बाद पति-पत्नी की मौत के बाद 22 सितंबर को मृतक के भाई ने तहरीर देकर कस्बे के ही मुख्य आरोपी त्रिलोकी सहित दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजद केस दर्ज करने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि दूसरे आरोपी की उम्र 18 वर्ष से कम है। आरोपी की तरफ से उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट पुलिस को दी गई। इस आधार पर पुलिस ने 23 सितंबर को मुख्य आरोपी त्रिलोकी को न्यायालय में पेश किया और उसे जेल भेज दिया गया, लेकिन नाबालिग होने की वजह से दूसरे को बाल अपचारी मानते हुए किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
...
यह है मामला
21 सितंबर को सुबह रुधौली कस्बे के एक दंपती ने अनाज में रखने वाला कीटनाशक को खा लिया था। परिवार के लोग दोनों को सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद इलाज के दौरान पति ने दम तोड़ दिया। पत्नी को डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां तीसरे दिन उसने भी दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद दो वीडियो सामने आए जिसमें दोनों ने मरने से पहले बताया है कि रविवार को त्रिलोकी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इससे आहत होकर दोनों जहर खाकर जान दे रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर सामूहिक दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था।
..
पुलिस ने निकाला 70 पेज का सीडीआर
केस की तफ्तीश कर रही पुलिस ने आरोपियों और मृतक दंपती की मोबाइल फोन का कॉल डिटेल खंगाल रही है। सूत्रों के मुताबिक उनके 70 पेज के कॉल डिटेल रिपोर्ट काे निकाला गया है जिसकी गहनता से छानबीन की जा रही है। टॉवर लोकेशन से लेकर बातचीत का समय और अवधि के बारे में पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का प्रयास है कि किसी कोण से कमी न रह जाए।