फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   old Women died

बाइक से गिरकर वृद्धा की मौत

Sun, 06 Mar 2022 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
old Women died
बाइक से गिरकर वृद्धा की मौत
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के भीटिया गौर मार्ग पर स्थित बहेरिया चौराहे के समीप बाइक से गिरकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। गौर थाना क्षेत्र के भदना गांव की 60 वर्षीय शांति देवी अपने रिश्तेदार 45 वर्षीय जगनारायण निवासी करही थाना पुरानी बस्ती के साथ कहीं से लौटकर अपने घर भदना जा रही थीं। वह अभी थाना क्षेत्र के बहेरिया चौराहे के समीप पहुंची ही थीं कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से आसपास के लोगों की भीड़ जुट गुई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने शांति देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटी गुड़िया, अनीता, शीला, बेटा राकेश, विनोद सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed