फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   old women dead body recoverd

कुआनो में उतराता मिला बुजुर्ग महिला का शव

Fri, 01 Jul 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
old women dead body recoverd
कुआनो में उतराया मिला बुजुर्ग महिला का शव
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती )। कुआनो नदी में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मैनसिर गांव के पास स्थित बरहटा घाट पर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एक महिला का उतराया शव देखा। काफी प्रयास के बाद वाल्टरगंज पुलिस ने शव को नदी में बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज योगेश सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पहुंचे मृतका के बेटे राम सुरेश ने शव की शिनाख्त अपनी माता केसरा देवी (85) पत्नी स्वर्गीय जमुना प्रसाद निवासी बड़ी बक्सई वाल्टरगंज के रूप में की। शुरुआती जांच में पता चला कि नदी में डूबने से महिला की मौत हुई है।

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। वह कभी भी बिना बताए इधर-उधर निकल जाया करती थी। बुधवार रात में 10:00 बजे भी वह घर से कहीं जा रही थी। लोगों ने देखा तो उन्हें पकड़ कर घर ले आए। फिर अचानक रात लगभग 12:00 बजे वह घर से बिना किसी को बताए निकल गईं। जानकारी होने पर लोग आसपास खोज किए लेकिन नहीं मिली। बृहस्पतिवार को दिन में नदी में एक शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। सीओ सिटी आलोक प्रसाद ने भी परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed