फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Old man killed by attack with axe.

Basti News: जमीन के विवाद में फरसे से हमला कर वृद्ध की हत्या, बेटे का काट दिया पंजा

Sun, 11 Feb 2024 04:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 11 Feb 2024 04:35 PM IST
सार

बस्ती के कलवारी क्षेत्र के गोसैसीपुर गांव में पट्टे की जमीन पर बने मकान के विवाद में शनिवार को फरसे से हमला कर 65 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने वृद्ध के बेटे और बहन पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसमें बेटे के पैर का पंजा कट गया है।

विज्ञापन
Old man killed by attack with axe.
कलवारी थाना क्षेत्र के गोसैसी पुर बुद्ध राम मिलन की हत्या होने पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती के कलवारी क्षेत्र के गोसैसीपुर गांव में पट्टे की जमीन पर बने मकान के विवाद में शनिवार को फरसे से हमला कर 65 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने वृद्ध के बेटे और बहन पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसमें बेटे के पैर का पंजा कट गया है। दोनों घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। तनाव को देखते हुए पांच थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोसैसीपुर निवासी राम मिलन चौधरी का गांव के ही हरिशंकर उर्फ रावण आदि से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद है। शनिवार को राम मिलन का बेटा विशाल खेत में काम कर रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे हरिशंकर पक्ष के लोग लाठी-डंडा, फरसा लेकर पहुंच गए और विशाल पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

 

इस दौरान फरसे के वार से उसके पैर का पंजा कट गया। उसका शोर सुनकर विशाल के पिता राम मिलन और बुआ माला दौड़कर पहुंचे तो हमलावरों ने उन दोनों पर भी वार कर दिया। इस हमले में राम मिलन के पैर, पेट, कंधे व शरीर के अन्य हिस्से पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी कुदरहा ले जाया गया, जहां राम मिलन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं विशाल और माला को पहले जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर, सूचना मिलने ही सीओ कलवारी अशोक मिश्र, नायब तहसीलदार स्वाति सिंह, एसओ भानु प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घटना के बाद गांव में सन्नाटा है। तनाव को देखते हुए कलवारी के अलावा दुबौलिया, लालगंज, नगर और कप्तानगंज थाने की फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed