{"_id":"63a6d212ef15ab2ec96b1fc4","slug":"old-man-injured-in-accident-dies-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, 15 दिसंबर को हुई थी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, 15 दिसंबर को हुई थी घटना
Sat, 24 Dec 2022 03:48 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी नगर बाजार (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी नगर बाजार (बस्ती)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Dec 2022 03:48 PM IST
सार
नगर थाना क्षेत्र के मंझरिया निवासी अभय कुमार ने तहरीर में बताया कि 15 दिसंबर को हमारे पिता अंबिका प्रसाद गांव के धनंजय तिवारी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर किसी कार्य से जा रहे थे। पोखरनी चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक चालक ने अचानक बाइक मोड़ दिया। जिस पर तीन सवारी बैठी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर थाना क्षेत्र के बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित पोखरनी चौराहे पर सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ नंबर के आधार पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज किया है।
नगर थाना क्षेत्र के मंझरिया निवासी अभय कुमार ने तहरीर में बताया कि 15 दिसंबर को हमारे पिता अंबिका प्रसाद गांव के धनंजय तिवारी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर किसी कार्य से जा रहे थे। पोखरनी चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक चालक ने अचानक बाइक मोड़ दिया। जिस पर तीन सवारी बैठी थी।
उस बाइक से टक्कर लगने के बाद हमारे पिता मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नगर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक अंबिका प्रसाद के बेटे अभय कुमार की तहरीर पर मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज किया है।