फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Old man injured in accident dies during treatment

Basti News: दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, 15 दिसंबर को हुई थी घटना

Sat, 24 Dec 2022 03:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी नगर बाजार (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी नगर बाजार (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Dec 2022 03:48 PM IST
सार

नगर थाना क्षेत्र के मंझरिया निवासी अभय कुमार ने तहरीर में बताया कि 15 दिसंबर को हमारे पिता अंबिका प्रसाद गांव के धनंजय तिवारी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर किसी कार्य से जा रहे थे। पोखरनी चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक चालक ने अचानक बाइक मोड़ दिया। जिस पर तीन सवारी बैठी थी।

विज्ञापन
Old man injured in accident dies during treatment
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

नगर थाना क्षेत्र के बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित पोखरनी चौराहे पर सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ नंबर के आधार पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


नगर थाना क्षेत्र के मंझरिया निवासी अभय कुमार ने तहरीर में बताया कि 15 दिसंबर को हमारे पिता अंबिका प्रसाद गांव के धनंजय तिवारी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर किसी कार्य से जा रहे थे। पोखरनी चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक चालक ने अचानक बाइक मोड़ दिया। जिस पर तीन सवारी बैठी थी।
विज्ञापन


उस बाइक से टक्कर लगने के बाद हमारे पिता मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी नगर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक अंबिका प्रसाद के बेटे अभय कुमार की तहरीर पर मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed