{"_id":"65d79e5286e425c22106bcb7","slug":"officials-rushed-basti-news-c-207-1-bst1001-111833-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अधिकारियों ने की दौड़भाग... परीक्षा का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अधिकारियों ने की दौड़भाग... परीक्षा का लिया जायजा
Fri, 23 Feb 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी परीक्षा केंद्र का जांच करते एसडीएम गुलाब चंद्र।
- यूपी बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं साथ-साथ- केंद्रों के बाहर परीक्षा शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद लगी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बृहस्पतिवार से यूपी बोर्ड एवं सीबीएसई की परीक्षाएं एक साथ हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद केंद्रों के बाहर अभिभावक एवं विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। कहीं- कहीं एक साथ परीक्षार्थियों के निकलने से सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। वहीं प्रशासनिक अफसर भी दिन भर दौड़भाग करते नजर आए और परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया।
यूपी बोर्ड की परीक्षा को शुचिता पूर्ण ढंग से कराने के लिए छह सचल दल, चार जोनल, 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 122 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सुबह परीक्षा शुरू होते ही अधिकारियों की भागदौड़ शुरू हो गई। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांच की जाने लगी। जेडी ओम प्रकाश मिश्र, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल, बीएसए अनूप तिवारी के अलावा जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए विभिन्न विभागों के अधिकारी परीक्षा का जायजा लेने निकल पड़े।
सुबह 8:30 बजे से ही केंद्रों पर अधिकारियों की गाड़ियां पहुंचने लगीं। यह क्रम दोनों पाॅलियों में बना रहा। अधिकारी नकलविहीन परीक्षा कराने की सख्त हिदायत देते नजर आए। प्रशासनिक सक्रियता के चलते प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सख्ती का माहौल दिखा। केंद्रों के बाहर पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए थे। परीक्षा छूटने के समय शहर के गांधीनगर, मालवीय मार्ग, सिविल लाइंस मार्ग पर परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों की भीड़ देखी गई। इस वजह से कुछ देर के लिए सड़कों पर आवागमन का दबाव बढ़ गया था।