फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   official vehicle of the Joint Magistrate of Basti caught fire while moving, got down as he saw the smoke

Basti News: और जब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की गाड़ी में निकलने लगा धुआं, जानिए कैसे किया नियंत्रित

Tue, 16 Apr 2024 04:59 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
official vehicle of the Joint Magistrate of Basti caught fire while moving, got down as he saw the smoke
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की गाड़ी सही करते मैकेनिक - फोटो : अमर उजाला

बस्ती के महाराजगंज के पास बूथों का निरीक्षण करने जा रहे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद की बोलेरो में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित चार लोग बाल- बाल बच गए। जिले के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगलवार को दोपहर में पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने के लिए कप्तानगंज से सरकारी गाड़ी से निकले थे।

विज्ञापन


गाड़ी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, के साथ चालक ,अर्दली,और एक सुरक्षा कर्मी सवार थे। दोपहर 12:30 बजे वे महराजगंज से बेलघाट मार्ग से होकर जा रहे थे, जैसे ही वे हरैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी गांव के काली मंदिर गांव के निकट पहुंचे तभी बुलोरो में आगे शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। गाड़ी से आगे धुंआ देखकर चालक गाड़ी रोक दिया और गाड़ी से सभी लोग लोग उतर कर दूर चले गए।
विज्ञापन


गनीमत रही कि गाड़ी का इंजन बंद हो गया, जिससे आग नहीं भड़की। आसपास के लोगों की मदद ने सभी ने आग पर काबू पाया। उसके बाद दूसरी गाड़ी से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed