फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Officers geared up for a peaceful Diwali

Basti News: शांतिपूर्ण दीपावली के लिए अफसरों ने कसी कमर

Thu, 24 Oct 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 24 Oct 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Officers geared up for a peaceful Diwali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। दीपावली, गोवर्धन पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराने के लिए बुधवार को जिला शांति एवं सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट में हुई।
डीएम रवीश गुप्ता व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने त्योहारों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। डीएम ने व्यापारी बंधुओं से अपील की पटरियों को छोड़कर दुकान लगाई जाए, ताकि राहगीरों को समस्या न होने पाए। पटाखों की दुकानों निर्धारित स्थानों पर ही लगाई जाए।
विज्ञापन

डीएम ने उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को प्रतिमा विसर्जन तथा छठ पूजा त्योहारों के लिए निर्धारित स्थलों को चिह्नित करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि सुरक्षा के लिए बड़े पटाखें न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की देखरेख में पटाखें जलाएं। थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि पटाखों की दुकान के लिए लाइसेंस के विषय में मीटिंग कर ली जाए, ताकि जल्द से जल्द लाइसेंस जारी किया जा सकें।
इस अवसर पर जनपद के संभ्रांत नागरिकों एवं समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझावों को साझा किए। बैठक का संचालन करते हुए एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलाएं।

उन्होंने कहा है कि प्रतिमा स्थापना के लिए सक्षम स्तर से अनुमति लेनी होगी। बैठक में सीएमओ डॉ. आरएस दुबे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, विनोद पांडेय, आशुतोष तिवारी, ईओ नगर पालिका सुनिष्ठा सिंह, संबंधित क्षेत्राधिकारी, डीपीआरओ रतन कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed