{"_id":"6208012499cc8927c04653c5","slug":"obsevers-inspected-more-sensitive-polling-center-basti-news-gkp426744674","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्षकों ने अति संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेक्षकों ने अति संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेक्षकों ने अति संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
विक्रमजोत/पैकोलिया (बस्ती)। हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रेक्षक केएन शाह, सहायक प्रेक्षक युद्धस्त कुमार और व्यय प्रेक्षक राजीव लोचन ने शनिवार को अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया।
विक्रमजोत, सीतारामपुर, इमलिया, बस्थनवां आदि बूथों के निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य विनोद कुमार पाठक, लेखपाल कृष्ण मुरारी, अवधेश श्रीवास्तव, सपना सिंह, सुधा, संगीता, बब्लू निषाद, महेश चौहान आदि मौजूद रहे। पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील बूथों का प्रेक्षक व पुलिस ने निरीक्षण किया। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि भैरोपुर, भीटी मिश्र, चोरखरी, पकड़ी जप्ती, दौलतपुर अति संवेदनशील बूथों की सूची में शामिल हैं। सभी का निरीक्षण कर ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरुक किया गया। उनसे अपील की गई कि निर्भीक होकर मतदान करें यदि कोई समस्या आती है थानाध्यक्ष को इसकी तुरंत सूचना दें। पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। मौके पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे।