फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   obkari aayukt taken meeting

आबकारी अपराधों पर करें नियंत्रण

Wed, 01 Jun 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
obkari aayukt taken meeting
आबकारी अपराधों पर करें नियंत्रण
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त सैंथिल पांडियन सी ने की समीक्षा बैठक
कहा-कार्ययोजना बनाकर आबकारी अपराधों पर करें नियंत्रण
पुलिस प्रशासन सहित अन्य विभागों से समन्वय बना कर करें कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आबकारी विभाग पुलिस प्रशासन, जीएसटी, परिवहन से समन्वय स्थापित करते हुए आबकारी अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करे। नियमित रूप से दुकानों जांच, सीसीटीवी कैमरों का संचालन व ओवररेटिंग पर अंकुश लगाया जाए। ये निर्देश आबकारी आयुक्त सैंथिल पांडियन सी ने दिए हैं। वह बुधवार को विकास भवन सभागार में मंडलीय समीक्षा कर रहे थे।

आयुक्त ने दुकानों के समय से खुलने एवं बंद होने एवं नियमित निकासी पर लगातार निगरानी के निर्देश दिए। कहा कि जिन दुकानों पर कम निकासी हो रही हो उन दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जाए। आयुक्त ने मंडल के सभी थोक दुकानों पर रजिस्टर्ड ब्रांडों की मांग के अनुसार उपलब्धता बनाने के निर्देश दिए। कहा कि थोक अनुज्ञापनों पर मांग पत्रों पर प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धांत पर राजस्व हित में मंदिरा की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए कच्ची शराब के निर्माण एवं बिक्री तथा अवैध मदिरा की तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए निरन्तर क्षेत्र में भ्रमण कर प्रवर्तन कार्य किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी डीएम/सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्रैया अमृत पाल कौर, मंडल के तीन आबकारी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed