फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nutrition provided to HIV patients, study material distributed among children

Basti News: एचआईवी रोगियों को दिया पोषाहार, बच्चों में बांटी पाठ्य सामग्री

Thu, 09 Oct 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 09 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Nutrition provided to HIV patients, study material distributed among children
बस्ती। जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर में बुधवार को देखभाल एवं सहायता केंद्र-2 की ओर से एचआईवी ग्रसित व्यक्तियों के लिए दान उत्सव का आयोजन हुआ। एचआईवी पीड़ितों में पोषाहार वितरित करने के साथ उनका उत्साहवर्धन किया गया। उनके आश्रित बच्चों को शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक खालिद रिजवान अहमद एवं एआरटी सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. महेश प्रसाद ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रमुख अधीक्षक ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि एचआईवी संक्रमण व्यक्तियों को अछूत मानकर उनसे दूरी बनाना उचित नहीं है। उनकी नियमित देखभाल के साथ पोषक तत्व दिए जाए। ताकि बीमारी से लड़ने में उन्हें मदद मिले। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही एचआईवी से बचाव का सबसे कारगर उपाय है। नोडल अधिकारी ने एचआईवी मरीजों को पोषाहार के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि एचआईवी ग्रसित मरीज अपने आहार में पौष्टिक तत्वों को जरूर शामिल करें। इससे उनकी प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी। डॉ. फरमान अहमद ने एचआईवी मरीजों को सफाई पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी। कहा कि शरीर को हमेशा साफ- सुथरा रखें। साफ कपड़े भी पहने। इस मौके पर रिजवान उल्लाह, संजय भट्ट, मुकेश कुमार, अजय, अभिषेक, ममता सिंह, सीमा गुप्ता, ज्योत्सना गुप्ता, अर्चना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed