{"_id":"6a04cfa6df9a64956f0c64a7","slug":"nutrition-kits-distributed-to-100-tuberculosis-patients1039-patients-identified-basti-news-c-207-1-bst1005-158582-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 100 क्षय रोगियों में पोषण किट वितरित...खोजे गए 1039 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 100 क्षय रोगियों में पोषण किट वितरित...खोजे गए 1039 मरीज
विज्ञापन
बस्ती। टीबी से होने वाली मृत्यु दर को कम करने और टीबी से नये व्यक्तियों को संक्रमित न होने के प्रयासों में तेजी लाने के लिए जनपद में 100 दिवसीय टीबी अभियान चलाया जा रहा है। 24 मार्च से संचालित अभियान का मुख्य उद्देश्य हाईरिस्क गांव को चिह्नित करना और वहां के संदिग्ध व्यक्तियों की जांच है। बुधवार को क्षय रोगियों को खाद्यान पोषण किट वितरित किए।
आयुष्मान आरोग्य शिविर के जरिये हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से एक्स-रे, एचआईवी जांच, हीमोग्लोबिन, मधुमेह तथा बीपी की जांच कर क्षय रोगियों की पहचान करा रहे। कप्तानगंज ब्लाॅक में प्राथमिक विद्यालय पिलखांव में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारंभ विधायक कवींद्र चौधरी ने किया। वहीं, सीएमओ डॉ. राजीव निगम की अध्यक्षता में जनपद सिद्धार्थनगर के देवेशमणि त्रिपाठी ने जनपद बस्ती के 600 क्षय रोगियों को गोद लिया। उनमें से 100 क्षय रोगियों को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में पोषण पोटली वितरित किए।
स्टेट टीम के अधिकारी रजनीकांत पांडेय और रितु पाटिल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके गुप्ता, जिला कार्यक्रम समन्वयक अखिलेश चतुर्वेदी, संदीप श्रीवास्तव, गौहर अली ने सहयोग किया।