फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nutrition Day: Awareness about nutrition seen among men

सुपोषण दिवस : पुरुषों में पोषण के प्रति दिखी जागरूकता

Thu, 30 Oct 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Nutrition Day: Awareness about nutrition seen among men
पोषण को लेकर जागरूक किया गया
बस्ती। बाल विकास परियोजना सदर के अंतर्गत आठ आंगनबाड़ी केंद्रों के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत भवन महसों पर सुपोषण दिवस का आयोजन किया गया। पोषण संबंधी जागरूकता संदेश के साथ पुरुषों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्र के लाभार्थियों के पति एवं पिता उपस्थित रहे। उन्होंने मातृ एवं शिशु पोषण से संबंधित विषयों में रुचि और प्रतिबद्धता दिखाई।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए आवश्यक पोषक तत्व, टीकाकरण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य सेविका पुष्पा रानी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक दीपक कुमार ने भी सहयोग किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन

डीपीओ राजेश कुमार, सीडीपीओ जय प्रताप सिंह ने कहा कि पोषण से संबंधित इस प्रकार के सामुदायिक कार्यक्रमों की श्रृंखला नियमित रूप से आयोजित की जा रही है, ताकि प्रत्येक परिवार तक सही पोषण देश रोशन का संदेश प्रभावी रूप से पहुंच सके। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने उत्साहपूर्वक अपनी भूमिका निभाई और उपस्थित जनसमूह को पोषण से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ किया गया कि प्रत्येक परिवार अपने आस-पास के समुदाय को भी पोषण के प्रति जागरूक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed