{"_id":"617aeb8c1dc40135775ff871","slug":"nurse-s-mobile-phone-snatched-by-bike-riders-basti-news-gkp414594097","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स का मोबाइल फोन बाइक सवारों ने छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्स का मोबाइल फोन बाइक सवारों ने छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्स का मोबाइल फोन बाइक सवारों ने छीना
गौर सीएचसी से ट्रेनिंग कर ऑटो से बभनान पहुंची थी
बभनान (बस्ती)। बभनान में प्रशिक्षु नर्स से बाइक सवारों ने बुधवार देरशाम मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों की गिरफ्तार की मांग की है।
हर्रैया थानाक्षेत्र के मनोरमा नगर निवासी सपना सोनी ने तहरीर में कहा है कि वह गौर सीएचसी में जीडीए नर्सिंग का प्रशिक्षण ले रही है। बुधवार शाम वह ऑटो से घर जाने के लिए गौर अस्पताल से बभनान पहुंचने वाली थी। समय माता मंदिर के गेट के पास ऑटो वाले ने छोड़ दिया। वहां पैदल से बभनान स्टैंड जा रही थी। अचानक एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश पहुंचे। जब तक वह कुछ समझ पाती उसका मोबाइल फोन छीन कर गौर की तरफ भाग गए। बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ वह चौकी पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।