फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nukkar Sabha-Every Vote powerful

हर वोट कीमती, घर से निकलें करें मतदान तभी बना सकेंगे जनता की सरकार

Sun, 20 Feb 2022 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Nukkar Sabha-Every Vote powerful
‘हर वोट कीमती, घर से निकलें और करें मतदान’
विज्ञापन

बस्ती। एक वोट की कमी से आपकी चाहत वाली सरकार नहीं बन पाती है। एक वोट से हार जीत का फैसला हो जाता है। एक एक वोट मूल्यवान होता है। अपने वोट की कीमत को समझें और आगामी तीन मार्च को होने वाले मतदान घर से निकलें मतदान करें, जिससे जनता की सरकार बन सके और स्वस्थ लोकतंत्र की परंपरा को आगे बढ़ाया जा सके। शत-प्रतिशत मतदान कर जिले को गौरवान्वित करें।
यह कहना है उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त का। वे मतदाता जागरूकता के क्रम में पुरानी बस्ती के करुआ बाबा चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि डीएम सौम्या अग्रवाल निरंतर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जन जागरण अभियान चला रही हैं। प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर आदर्श व्यापार मंडल भी नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जन जागरण का कार्यक्रम चला रहा है। कहा कि पिछले चुनाव में सदर के शहर से मात्र 30 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि शहरी क्षेत्र में अधिकांश मतदाता प्रबुद्ध नागरिक हैं। इस बार हमें पिछली गलती नहीं दोहरानी है। शहरी क्षेत्र में करीब 95 हजार मतदाता हैं ,जो चुनाव के पहले तो जागरूक रहते हैं परंतु मतदान के दिन जागरूकता का अभाव दिखता है। महामंत्री मनमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि आपका मत लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता है महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता सिंह ने आधी आबादी को जागरूक करते हुए कहा कि घर की दहलीज लांघ मतदान केंद्र पर जरूर पहुंचे, जिससे अपना अधिकार मजबूत सरकार से मांग सकें। महिलाएं मतदान के लिए जरूर निकलें।
विज्ञापन

संगठन के उपाध्यक्ष नसीम खान, संगठन मंत्री अरशद जावेद, जिला मंत्री मंगल सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष इसहाक अहमद ,धर्मेंद्र आजाद, मो. आबिद, मैनुद्दीन, आनंद कुमार उर्फ भोला आदि ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी की पूर्ण भागीदारी होनी चाहिए हम सब की तरह आप सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि आसपास और मोहल्ले के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed