{"_id":"6228eddb9938b82c4a04ff7b","slug":"nss-camp-organised-basti-news-gkp4294440163","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस कैडेटों ने महिला सशक्तिकरण पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस कैडेटों ने महिला सशक्तिकरण पर किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसएस शिविर में महिला सशक्तीकरण पर जोर
गौर (बस्ती)। जेदेवी महिला पीजी कॉलेज बभनान में आयोजित विशेष एनएसएस शिविर के पांचवें दिन जहां महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया वहीं, समाज में फैली कुरीतियों को शिक्षा के माध्यम से दूर करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश श्रीवास्तव व डॉ. भूपेश कुमार मिश्र की देखरेख में शिविर के पांचवें दिन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ढढौवा गांव में एनएसएस शिविर में शामिल छात्राओं ने पहुंचकर महिलाओं को महिला सशक्तीकरण के संबंध में जागरूक किया और उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी दी। ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करते हुए छात्राओं ने कहा कि भारतीय समाज में जहां एक लड़की के लिए नौकरी कर अपने पैरों पर खड़े रहना एक सपने से कम नहीं है। घरों में रसोई और बच्चों तक की महिलाओं को सीमित रखा जाता है, लेकिन जैसे ही किसी आर्थिक निर्णय की बात आती है तो महिलाओं को पीछे छोड़ दिया जाता है।
छात्राओं ने कहा कि गांवों में कभी-कभार यह देखने को मिलता है कि अधिकांश लड़कियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। परिवार के लोग लड़कियों को समाज में आगे बढ़ने से रोकते रहते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं होना चाहिए। आज हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। इसके साथ ही पेयजल, अशिक्षा, भ्रूण हत्या, पर्यावरण समस्या, लैंगिक असमानता, कुपोषण आदि के बारे में भी ग्रामीणों को छात्राओं ने जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में शिविर को संबोधित करते हुए आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल उपाध्याय ने कहा कि छात्राएं समाज में फैली कुरीतियों को शिक्षा के माध्यम से दूर करेंगी।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. किरण त्रिपाठी, डॉ. हरजीत कौर, डॉ. संतोष शुक्ला, राजकुमार दुबे, छात्रा सौम्या, अक्षरा, आराध्या पटेल, आरती मौर्य, अनीता मिश्रा, खुशबू वर्मा, रुचि कश्यप, सृष्टि पांडेय, नंदिनी, रूपम, कोमल, मंजू शर्मा, जरीना, पूनम शुक्ला, सरिता दुबे आदि मौजूद रहीं।