फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Now there will be no entrance exam in MBA and MCA

एमबीए व एमसीए में अब नहीं होगी प्रवेश परीक्षा

Tue, 16 Nov 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no entrance exam in MBA and MCA
किसान पीजी कॉलेज स्थित यूपीआरटीओयू अध्ययन केंद्र। - फोटो : BASTI
एमबीए व एमसीए में अब नहीं होगी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

राजर्षि टंडन मुक्त विवि ने दी बड़ी राहत, दाखिला हुआ आसान
बस्ती। अब एमबीए अथवा एमसीए में अध्ययन करने के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा के दौर से नहीं गुजरना पड़ेगा। कारण यह है कि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (यूपीआरटीओयू) ने इन पाठ्यक्रमों में खुला प्रवेश लेने का निर्णय लिया है। इससे सभी विद्यार्थियों के लिए एमबीए व एमसीए करना आसान हो जाएगा। विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में सफलता हासिल कर बेहतर नौकरी भी पा सकेंगे।
एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) व एमसीए (मास्टर ऑफ कंप्यूटर अप्लीकेशंस) का कोर्स करने के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा के दौर से गुजरना पड़ता है। इन पाठ्यक्रमों का महत्व इन दिनों बढ़ गया है। कारण यह है कि नौकरी के लिए ऐसे ही कोर्स का प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है। ऐसे में अधिकांश विद्यार्थी इन महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों का अध्ययन करना चाहते हैं, लेकिन प्रवेश परीक्षा में सफलता न पाने के कारण वे इस अति महत्वपूर्ण कोर्स को अपनाने से वंचित हो जाते हैं।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों के संस्थान भी हर जगह उपलब्ध नहीं हैं। इससे भी विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ती है और अध्ययन के लिए दूसरे महानगरों का चक्कर काटना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से लाभ पहुंचाने के लिए यूपीआरटीओयू ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में होगा प्रवेश, अध्ययन नजदीकी केंद्र पर
शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज स्थित यूपीआरटीओयू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय ने बताया कि एमबीए व एमसीए में अब सीधे प्रवेश होगा। प्रवेश प्रयागराज के फाफामऊ स्थित यूपीआरटीओयू में होगा, लेकिन विद्यार्थी अपने नजदीकी अध्ययन केंद्र पर पाठ्यक्रम पूरा कर सकेंगे। प्रवेशार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट की सहायता ले सकते हैं।

प्रवेश 25 नवंबर तक
यूपीआरटीओयू के सभी पाठ्यक्रमों में 25 नवंबर तक प्रवेश होगा। यह जानकारी देते हुए विवि के प्रवेश प्रभारी डॉ. ज्ञानप्रकाश यादव ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed