फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Now only four active cases

तेजी से घट रहा संक्रमण, अब महज चार एक्टिव केस

Fri, 12 Mar 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now only four active cases
जिला अस्पतला में कोविड टीकाकरण केंद्र का सांसद हरीश द्विवेदी ने किया निरीक्षण। - फोटो : BASTI
तेजी से घट रहा कोरोना संक्रमण, अब महज चार एक्टिव केस
विज्ञापन

बस्ती। देश के छह राज्यों में कोरोना संक्रमण भले ही बढ़ रहा हो, लेकिन जिले में इसका प्रभाव कम होता दिख रहा है। कई बार तीन सौ का आंकड़ा पार करने वाला एक्टिव केस शुक्रवार को चार पर सिमट गया।
चिकित्सकों की मानें तो कोरोना का प्रभाव जिले में धीरे-धीरे न्यूनतम आंकड़े पर पहुंच गया है। टीकाकरण के प्रयासों ने भी रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते प्रतिरक्षित लोगों की संख्या 18164 हो गई है। शुक्रवार को जिले के 42 स्थानों पर टीकाकरण का क्रम जारी था। दोपहर तक कुल एक हजार का आंकड़ा टीकाकरण पार कर गई थी। सांसद हरीश द्विवेदी ने टीकाकरण केंद्र पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पीएम खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले वर्ष मार्च में कोरोना का पहला मरीज मिला था। उसकी 31 मार्च को मौत हो गई। इस मौत के बाद जिले में हड़कंप मच गया था। इसके बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती गई। हालांकि लॉकडाउन के चलते स्थिति नियंत्रित रही, मगर आम लोगों में भय व्याप्त हो गया। लॉकडाउन के बाद भी लंबे समय तक लोग इससे उबर नहीं पा रहे थे। इधर स्वास्थ्य विभाग कोरोना की जांच के लिए कमर कसे हुए था और अब तक जांच का क्रम जारी है। अब तक 330288 नमूने जांच के लिए एकत्रित किए जा चुके हैं। इनमें से 329800 का परिणाम आ चुका है। 324428 नमूनों का परिणाम निगेटिव है। जबकि 5372 पॉजिटिव केस अब तक आए हैं। शुक्रवार को महज एक मामला संक्रमण का मिला है। 5254 पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब जिले में चार एक्टिव केस है। मौत 99 हो चुकी है। सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि संक्रमण कम हो रहा है। यह स्थिति बेहद अच्छी है। टीकाकरण चल रहा है। सांसद ने जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद हरीश द्विवेदी ने कोरोना टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश वहां ड्यूटी पर लगाए गए लोगों को सुनाया। कहा कि वे स्वयं शनिवार से कैंप लगाकर आवश्यक सेवाओं का हाल जान लेंगे। यहां आने वाले लोगों को पानी व बैठने की भी सुविधा दी गई है।

संविदाकर्मी के व्यवहार पर नाराज हुए बुजुर्ग
जिला अस्प्ताल स्थित टीकाकरण केंद्र पर तैनात एक संविदाकर्मी की अभद्रता पर बुजुर्ग महिला के साथ आए उसके परिजन से बहस होने लगी। बाद में नोडल अधिकारी डॉ. अजीत कुशवाहा की पहल पर संविदाकर्मी शांत हुआ। बुजुर्ग के परिजन का आरोप था कि संविदाकर्मी पूछने पर उल्टे सीधे जबाव दे रहे थे। सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed