{"_id":"65905772ff5a44d5310050f8","slug":"now-attendance-will-be-taken-at-night-in-kasturba-schools-by-seeing-the-face-basti-news-c-207-1-sgkp1003-9262-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कस्तूरबा विद्यालयों में अब रात को चेहरा देखकर लगेगी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कस्तूरबा विद्यालयों में अब रात को चेहरा देखकर लगेगी हाजिरी
Sat, 30 Dec 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों मे छात्राओं, शिक्षिकाओं और स्टाफ की उपस्थिति अब रात में भी चेहरा देखकर लगेगी। शिकायत मिलने पर स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने अब रात में भी अब ऑनलाइन फेस रिडिंग के माध्यम से रोज रात नौ बजे हाजिरी लगाने के लिए निर्देशित किया है।
जिले की 13 ब्लाॅको में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हो रहे है। जहां 13 सौ छात्राएं पंजीकृत है। इन विद्यालयों में हाजिरी ऑनलाइन फेंस रिडिंग के माध्यम से दो टाइम लगती है। लेकिन शिकायते मिल रही थी कि जिन छात्राओं का घर आसपास है, वे रात में चली जाती हैं। ऐसा ज्यादातर शिक्षकाएं और महिला स्टाफ भी करती हैं। इन शिकायतों की सत्यता जानने के लिए कई बार औचक निरीक्षण भी किया गया जिसमें कम छात्राओं की उपस्थिति का मामला सामने आया था।
अब डीजी ने निर्देशित किया है कि कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षकाओं और स्टाफ को फेस रिकग्निशन के जरिए तीन बार हाजिरी दर्ज करनी होगी। सबसे पहले सुबह नौ बजे के बाद छात्राओं, शिक्षकाओं और अन्य स्टाफ की फेस रिकग्निशन के जरिए हाजिरी होगी। दोपहर में शिक्षकाओं और अन्य स्टाफ को हाजिरी दर्ज करनी होगी। रात में नौ बजे के बाद सभी छात्राओं, शिक्षिकाओं और स्टाफ की हाजिरी होगी। इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालयों में पहले से फेस रिडिंग के माध्यम से आनलाइन हाजिरी दो टाइम लगती है। आदेश के बाद अब तीन टाइम हाजिरी लगाने के लिए शिक्षिकाओं और स्टाफ को निर्देशित किया गया है।