फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Notices issued to eight absent Panchayat Assistants.

Basti News: गैरहाजिर आठ पंचायत सहायकों को नोटिस

Fri, 24 Jul 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to eight absent Panchayat Assistants.
बनकटी। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत पंचायत सहायकों व सचिवों की एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ल की अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षण में अनुपस्थिति आठ पंचायत सहायकों को एडीओ पंचायत ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षक अभिषेक उपाध्याय व दीनानाथ गुप्ता, बलिराम द्वारा उपस्थित पंचायत सचिवों पंचायत सहायकों को पंचायत विकास योजनाओं के बेहतर निर्माण और क्रियान्वयन के गुर सिखाते हुए बताया कि गांव की आवश्यकताओं के अनुसार पारदर्शी और व्यावहारिक विकास योजना तैयार करते समय संबंधित विभाग के अधिकारियों से बैठक कर कार्ययोजना में सहयोग लें। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed