फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Notice to 21 protesting captive guards

Basti News: प्रदर्शन करने वाले 21 बंदी रक्षकों को नोटिस

Thu, 20 Apr 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 20 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Notice to 21 protesting captive guards
बस्ती। छुट्टी को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने वाले 21 बंदी रक्षकों को अनुशासन तोड़ने के आरोप में जेल प्रशासन की तरफ से नोटिस थमाई गई है। मामले की जांच कर रहे एडीएम व प्रभारी जेल अधीक्षक कमलेश वाजपेयी ने उनसे अनुशासन भंग करने पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला कारागार के बंदी रक्षकों ने जेलर पर छुट्टी के लिए परेशान करने, पक्षपात करने और अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए डीएम प्रियंका निरंजन को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें आरोप लगाया कि जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी विगत तीन हफ्तों से विषम परिस्थितियों में अवकाश नहीं दे रहे हैं। इसका कोई कारण भी नहीं बताते और अपशब्दों का प्रयोग करके भगा देते हैं। कर्मचारियों को इनकार आदेेश (डीओ) और निलंबन का हवाला देकर डराते-धमकाते हैं। जबकि कुछ चुनिंदा बंदी रक्षकों को गुप्त रूप से अवकाश देकर सरकारी कार्य का हवाला देते हैं। प्रभारी जेल अधीक्षक ने बताया कि इन सबका जवाब मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जेल में बढ़ाई गई निगरानी
- बंदी रक्षकों के प्रदर्शन के बाद जेल में सख्ती बढ़ा दी गई है। अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मुलाकात की व्यवस्था बनाई गई है। जेलर ने बताया कि मुलाकात के दौरान बंदी और मुलाकाती दोनो सीसीटीवी के जद में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर जेल भेजे गए दो बंदी
- जिला जेल में निरुद्ध दो बंदियों को गैर जनपद की जेल में ट्रांसफर कर दिया गया है। बाहर भेज गए बंदियों में अतुल पांडेय को जिला जेल गोंडा और शिवम सिंह को यहां से जिला जेल अंबेडकरनगर रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed