फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   not action against clercks

अनियमिता के आरोपी बाबूओं व तीन संविदाकर्मियों पर दो माह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई 17-28-33

Fri, 06 May 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
not action against clercks
संविदाकर्मियों पर दो माह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

बस्ती। कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 व 2020-21 में किसानों को वितरित किए गए लाभों की जांच शासन ने दिसंबर 2021 में कराया था जिसमें तमाम खामियां मिली थीं। जांच टीम ने कृषि निदेशक के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत किया जिसके आधार पर निदेशक ने आठ मार्च 2022 को संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चंद्र त्रिपाठी को पत्र भेजकर दो बाबुओं सहित तीन संविदाकर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। करीब दो माह बीत जाने के बाद भी मामले में प्रगति होती नहीं दिख रही है।
एनएफएसएम में किसानों को वितरित किए गए लाभ की जांच एवं सत्यापन तत्कालीन संयुक्त कृषि निदेशक (दलहन) डॉ. पंकज त्रिपाठी की अध्यक्षता में शासन द्वारा गठित एक कमेटी ने किया था। कृषि निदेशक विवेक कुमार सिंह ने मार्च में भेजे गए पत्र में कहा कि एनएफएसएम के तहत कार्यरत सलाहकार व दोनों तकनीकी सहायकों की कार्यनिष्ठा संदिग्ध प्रतीत होती है। इनके द्वारा योजनांतर्गत कोई भी स्थलीय निरीक्षण नहीं किया गया और न ही उप कृषि निदेशक को वास्तविकता से अवगत कराया गया। मासिक रिपोर्ट तैयार करते समय इनके द्वारा वास्तविक व्यय आदि को स्पष्ट नहीं किया गया। जबकि पटल पर तैनात दोनों बाबुओं द्वारा न केवल गंभीर रूप से अनियमितता की गई बल्कि अधिकारियों को गुमराह भी किया गया। कृषि निदेशक ने दोनों बाबुओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति जेडीए बस्ती को दिया है।
विज्ञापन

-
निर्धारित प्रक्रिया के तहत चल रही है कार्रवाई
संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कृषि निदेशक का पत्र प्राप्त हुआ है। मामले में प्रक्रिया के तहत कार्रवाई चल रही है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed