फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   nomination return till 11 Feb

संशोधित नामांकन: 11 तक दाखिल हो सकेगा पर्चा

Sat, 05 Feb 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
nomination return till 11 Feb
नामांकन प्रक्रिया : 11 तक दाखिल हो सकेगा पर्चा
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा चुनाव के लिए चार फरवरी को अधिसूचना जारी हो गई। इसके साथ ही यह निर्देश दिया गया कि 11 फरवरी तक नामांकन होगा जबकि 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, 16 को तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुक्रवार से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके लिए पांचों विधानसभा क्षेत्र के लिए आरओ भी तय हो गए हैं। 307 हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृत पाल कौर, 308 कप्तानगंज के लिए एसडीएम/आरओ गुलाब चन्द्र, 310 सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम/आरओ आनन्द श्रीनेत तथा 311 महादेवा विधानसभा के लिए डिप्टी कलक्टर/आरओ अतुल आनन्द ने नामांकन का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रशासन के मुताबिक 11 फरवरी 11 से तीन बजे तक नामांकन होगा। रविवार को अवकाश के कारण नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी। नामांकन पत्रों की जांच 14 को 11 बजे से होगी। जबकि 16 फरवरी को तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। जिले की पांच विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन मार्च को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्र ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार निर्वाचन व मतदान प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। जिले में पचास प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed