{"_id":"643c4ceebe2bafb8d302db25","slug":"nomination-preparations-completed-for-body-elections-basti-news-c-7-1-128493-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निकाय चुनाव के लिए नामांकन की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निकाय चुनाव के लिए नामांकन की तैयारियां पूरी
Mon, 17 Apr 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में नामांकन के लिए की गई तैयारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। निकाय चुनाव में नामांकन को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। नामांकन स्थलों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। डीएम प्रियंका निरंजन ने एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के साथ तीनों तहसीलों के नामांकन स्थलों पर जाकर की तैयारियों का जायजा लिया और एसडीएम को तैयारियां समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए।
निकाय चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। इसको लेकर नामांकन स्थलों पर बैरीकेडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। रविवार को डीएम व एसपी ने नपा व नगर पंचायत चुनाव के लिए सदर, हरैया व रुधौली तहसील में नामांकन को लेकर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। नामांकन कक्षों के लिए बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। जिले की नपा समेत दस निकायों में 10 चेयरमैन व 153 सदस्यों समेत कुल 163 पदों के लिए जोर आजमाइश दिन-रात चल रही है हालांकि प्रमुख दलों की ओर से अभी पत्ते नहीं खोले गए हैं। फिर भी चुनाव लड़ने का मन बना चुके लोगों की ओर नामांकन से संबंधित अभिलेख तैयार कराए जा रहे हैं।
-
- रेंडमाइजेशन के जरिए लगेगी निकाय चुनाव में ड्यूटी
एनआईसी में रेंडमाइजेशन के जरिए निकाय चुनाव के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यह प्रक्रिया डीएम और सीडीओ की मौजूदगी में सोमवार को होगी। डीएम ने बताया कि निकाय चुनाव में 1364 कर्मचारियों को लगाया जाएगा। रेंडमाइजेशन के जरिए 1364 कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी और 30 प्रतिशत स्टाफ को रिजर्व में रखा जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पहले ड्यूटी इनकी भी लगाई गई है और सभी को सोमवार से ड्यूटी भेजी जाएगी।अगले हफ्ते इन सभी कर्मचारियों का प्रशिक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
निकाय चुनाव के लिए मैदान में डटी दस टीमें
नगर निकाय चुनाव के लिए जिले में दस टीमों गठन किया गया है। इन टीमों को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बैरियर पर खड़े होकर वाहनों की जांच भी यही टीमें करेंगी। सभी टीमों को निकायवार क्षेत्र आवंटित कर दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हर उड़नदस्ते में चार-चार लोगों को रखा गया है। इनमें से नपा क्षेत्र के अलावा जिले के अन्य नौ नगर पंचायतों में उड़नदस्तों की तैनाती की गई है। उड़नदस्ते चुनावी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने की स्थिति में कार्रवाई भी करेंगे। इसी प्रकार दस स्थायी निगरानी टीमें भी बनाई गईं हैं। इन टीमों को सड़क पर बनाए जाने वाले बैरियर पर खड़े होकर आने-जाने वालों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही ये टीमें वाहनों की जांच भी करेंगी। सभी निकायों में एक-एक एमसीसी टीमें भी बनाई गईं हैं। ये टीमें आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगी।
--
चुनावी खर्च की जांच के लिए दस टीमें बनाई
नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं निकाय सदस्य के पद पर चुनाव लड़ने वालों के लिए चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा निर्वाचन आयोग की ओर तय की गई है। व्यय का हिसाब सभी प्रत्याशियों को देना होगा। इसके लिए व्यय अनुवीक्षण टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें मुख्य कोषाधिकारी एपी वाजपेयी के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी व जिला पंचायत के वित्त अधिकारी की टीम बनाई गई है।