{"_id":"60e7419e8ebc3e72db02a9af","slug":"nomination-amidst-ruckus-11-are-set-to-be-chiefs-unopposed-basti-news-gkp401146095","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल के बीच नामांकन, 11 का निर्विरोध प्रमुखों होना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल के बीच नामांकन, 11 का निर्विरोध प्रमुखों होना तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवाल के बीच नामांकन, 11 का निर्विरोध प्रमुखों होना तय
बस्ती। ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान जिले में कुछ जगहों पर बवाल हो गया। दुबौलिया, बनकटी, गौर और रामनगर में भाजपा तथा सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। बनकटी में एक निर्दलीय प्रत्याशी का पर्चा फाड़ दिया गया। अन्य ब्लॉकों में भी स्थिति तनावपूर्ण रही, लेकिन विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होने पाई।
जिले के नौ ब्लॉकों में केवल भाजपा उम्मीदवार की ही ओर नामांकन पत्र दाखिल किए जाने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। वहीं बनकटी में निर्दलिय उम्मीदवार का दूसरे सेट का पर्चा खारिज हो जाने से यहां भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी मेवाती देवी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया। इसी तरह बहादुरपुर में राजकुमारी का पर्चा खारिज हो जाने से राजकुमार का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया।
नामांकन के दौरान डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने दुबौलिया, गौर तथा अन्य ब्लॉकों का दौरा भी किया।
कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह ग्यारह बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले विवाद में दुबौलिया ब्लॉक में विवाद हुआ। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, सपा नेता तालेवन यादव की पत्नी गीता देवी के लिए पहुंचने के बाद ही बवाल शुरू हो गया। भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। एसओ दुबौलिया के वाहन समेत दो दर्जन से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। इस दौरान फायरिंग की भी चर्चा रही, लेकिन अधिकारियों ने इससे इंकार किया। मारपीट में दो लोगों को चोट आई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गौर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक पर नामांकन के दौरान भाजपा समर्थकों की ओर से निर्दल प्रत्याशी को नामांकन से रोके जाने के बाद दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलाए गए। पुलिस ने लाठियां भांजकर उपद्रवियों को ब्लॉक से दूर खदेड़ा। डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बयान लिया।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी मेवाती पत्नी हुल्लर के समर्थकों और निर्दल प्रत्याशी संजू पत्नी रामशंकर के समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हुई। पुलिस बल प्रयोग करते हुए सभी को ब्लॉक मुख्यालय से दूर खदेड़ा। पहले दाखिला भाजपा प्रत्याशी मेवाती का हुआ। उसके बाद दोपहर डेढ़ बजे के करीब निर्दल संजू देवी दो सेट में पर्चा दाखिल करने पहुंची। इस दौरान ब्लॉक कर्मी बनकर परिसर में घुसे एक शख्स ने उनका एक पर्चा फाड़ दिया। हालांकि दूसरा सेट दाखिल करने में वह कामयाब रहीं, जो बाद में जांच के दौरान खारिज कर दिया गया।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी यशकांत सिंह के पर्चा दाखिल करने के कुछ देर भाजपा के बागी अंकुर भारती जब नामांकन को पहुंचे तो दोनों ओर से जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान झड़प भी हुई। प्रस्तावकों के बाहर रह जाने के कारण अंकुर भारती नामांकन दाखिल नहीं कर पाए।
परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, केवल भाजपा उम्मीदवार की ओर से ही नामांकन किया गया। बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा के उम्मीदवार रामकुमार महादेवा विधायक रवि सोनकर के साथ नामांकन करने पहुंचे।