फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   nodal officer inspection news

‘बेहतर स्वास्थ्य सुविधा तथा योजनाओं का दिलाएं लाभ’

Mon, 06 Sep 2021 09:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
nodal officer inspection news
विशेष सचिव पंचायती राज विभाग के शाहिद मंजर अब्बास रिजवी ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण। संवा? - फोटो : BASTI
‘बेहतर स्वास्थ्य सुविधा तथा योजनाओं का दिलाएं लाभ’
विज्ञापन

- विशेष सचिव ने महिला अस्पताल, कृषि व भूमि संरक्षण कार्यालय का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विशेष सचिव पंचायती राज विभाग व जिले के नोडल अधिकारी शाहिद मंजर अब्बास रिजवी ने जिला महिला अस्पताल, उपनिदेशक कृषि तथा भूमि संरक्षण कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बेहतर कार्य प्रणाली कर शासन की नीतियों का लाभ आम लोगों को दिलाने का निर्देश दिया।
नोडल अधिकारी सबसे पहले महिला अस्पताल पहुंचे। यहां निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड में लगे सभी कूलर की मरम्मत कराई जाए तथा इसमें नियमित रूप से पानी बदला जाए। नोडल अधिकारी ने आयुष्मान योजना से अस्पताल में हुए कार्यों को भी गाइडलाइन के अनुसार ही कराने का निर्देश दिया है। कहा कि पेयजल हेतु स्थापित आरओ मशीन को नियमित रूप से जांच कराई जाए। वार्ड की संख्या को देखते हुए आरओ मशीन संख्या बढ़ाया जाए। पंजीकरण स्थल पर टीन शेड हटवाकर छत लगवाने व मरीजों के बैठने के लिए आगंतुक कक्ष बनाये जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मरीजों के लिए आपूर्ति किए जा रहे भोजन की जांच करने व सीएमएस तथा फूड इंस्पेक्टर को इसका निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। नोडल अधिकारी ने कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि जिन लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन पहले से नहीं कराया है उनका रजिस्ट्रेशन केंद्र आने पर कर लिया जाए। किसी हालत में उनको लौटाया न जाए। उन्होंने वैक्सीन का वेस्टेज कम से कम करने पर बल दिया। उन्होंने टीका लगा रही एएनएम से वार्ता किया तथा वैक्सीन रखने की व्यवस्था का जायजा लिया। नोडल अधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्थापित वार्ड का निरीक्षण किया तथा वहां भर्ती मरीजों से बातचीत किया तथा उनका कार्ड भी देखा। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर, जनरल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पंजीकरण केंद्र, तथा दवा स्टोर का निरीक्षण किया तथा रख-रखाव पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. अनूप कुमार, सीएमएस डॉ. सुषमा सिन्हा, एसडीएम सदर पवन जायसवाल, सीओ शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नोडल अधिकारी उपनिदेशक कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखी, जिसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। उप निदेशक कृषि राम बचन राम ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भूमि संरक्षण अधिकारी एसके चक्रवर्ती ने विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। नोडल अधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से वार्ता करके योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed