फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   NOC received from Forest Department...widening of Basti-Dumariaganj road started

Basti News: वन विभाग से मिली एनओसी...बस्ती-डुमरियागंज मार्ग का चौड़ीकरण शुरू

Sat, 21 Feb 2026 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
NOC received from Forest Department...widening of Basti-Dumariaganj road started
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू संवाद - फोटो : सदन में सड़क निर्माण की मांग रखते एमएलसी अनूप गुप्ता।
स्ती। बहुप्रतीक्षित बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य फिर से शुरू हो गया है। वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद सड़क पटरियों की खोदाई और पेड़ों की कटाई तेजी से कराई जा रही है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण होगा और इससे राहगीर फर्राटा भरते दिखेंगे। अभी तक बस्ती के हिस्से में आई 34 किमी में सिर्फ 10 किमी सड़क ही बन पाई है।
विज्ञापन

सड़क किनारे वन विभाग की भूमि और पेड़ होने के चलते लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) निर्माण खंड वन को कई बार कार्य रोकना पड़ा। सल्टौआ के बरहुआ गांव से आगे कार्य की अनुमति नहीं मिल रही थी। इसके बाद वन विभाग की ओर से मांगी गई भूमि और पेड़ों की कटान के लिए क्षतिपूर्ति की धनराशि पर सहमति बनी। इसके बाद वन विभाग से एनओसी मिलते ही फिर से रुके कार्य को शुरू कराया गया। बताया गया कि पीडब्ल्यूडी ने वन विभाग को इसके बदले कप्तानगंज रेंज में दो स्थानों पर कुल 18.84 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

इनमें बैजीपुर गांव में 14.734 तो साहूपार कोहरसा में 4.106 हेक्टेयर भूमि दी गई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी सदर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बस्ती-डुरियागंज मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान सड़क किनारे 750 से अधिक पेड़ों को अब तक काटा जा चुका। अभी भी करीब हजार पेड़ काटे जाने बाकी हैं। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी, वन प्रभाग डाॅ. शिरीन ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से कप्तानगंज रेंज में दो स्थानों पर जो भूमि उपलब्ध कराई गई है, वह बेहतर व सड़क किनारे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट इंजीनियर जेई सुनीत दत्त का कहना है कि वन विभाग से एनओसी मिल जाने के बाद पेड़ों की कटाई और सड़क चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ करवा दिया गया है। कोशिश होगी कि तय समय में कार्य पूरा करवा दिया जाए। राहगीर उपेंद्र यादव, लीलाधर, अजय यादव, सूरज ने बताया कि चौड़ीकरण कार्य रुका होने के चलते काफी परेशानी हो रही थी। सड़क पर गड्ढे होने से हादसे का डर बना रहता है। कार्य प्रारंभ होने से उम्मीद है कि जल्द ही राहगीर इसपर फर्राटा भरेंगे।

---
34 किमी. बस्ती व 15 किमी. सिद्धार्थनगर में सड़क चौड़ीकरण की योजना
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, इससे क्षेत्र में आवागमन आसान होगा। यह परियोजना एनएच-28 के मनौरी चौराहे से शुरू होकर सिद्धार्थनगर जनपद के सीमावर्ती गांव दुबौली तक 34 किलोमीटर के हिस्से को 112.32 करोड़ रुपये की लागत से सुधारी जा रही है। वहीं, 15 किमी. सड़क सिद्धार्थनगर जनपद के हिस्से में है। इस मार्ग के बनने से बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती और संतकबीरनगर के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

कोट
वन विभाग की जितनी मांग थी वह पूरी कर दी गई है, वहां से वर्कआर्डर मिलने के बाद बरहुआ गांव से कार्य प्रारंभ करवा दिया गया है। तय समय में इस परियोजना को पूरा करना है।
-अवधेश कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, निर्माण-खंड वन, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed