{"_id":"66425e0a950ab2ee0d09700c","slug":"no-trace-found-of-two-children-who-drowned-while-bathing-in-saryu-river-basti-news-c-207-1-sgkp1002-117012-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरयू नदी में स्नान करते समय डूबे दो बच्चों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरयू नदी में स्नान करते समय डूबे दो बच्चों का नहीं लगा सुराग
Tue, 14 May 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 14 May 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
एसडीआरएफ गोरखपुर की 18 सदस्यीय टीम ने चलाया सर्च अभियान
घटना स्थल से सात किमी के दायरे में टीम चला रहा अभियान
स्थानीय गोताखोर भी खोजबीन में जुटे
शालिनी व सोहन का 24 घंटे के बाद भी नहीं लगा सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया (बस्ती)। सरयू नदी में मोजपुर के पास रविवार को स्नान करते समय लापता हुए किशोरी व किशोरी का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। दोनों की तलाश के लिए सुबह 9:45 बजे एसडीआरएफ गोरखपुर से राज्य आपदा मोचन सब इंस्पेक्टर राम प्रकाश राय के नेतृत्व में 18 सदस्यीय टीम ने दो मोटर बोट से सरयू नदी में सर्च अभियान शुरू किया। शाम 4:30 बजे तक सफलता नहीं मिली। हर्रैया के विधायक अजय सिंह, दुबौलिया के ब्लॉक प्रमुख गीता यादव ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
सरयू नदी में मोजपुर के पास रविवार दाेपहर करीब दो बजे नौ बच्चे स्नान कर रहे थे। इतने में चार बच्चे नदी की धारा में लापता हो गए। बच्चों ने गुहार लगाई तो आसपास के लोगों ने पहुंचकर नदी से पांच बच्चों को बचा लिया। पिपरी गांव निवासी बंशीधर गिरि की बेटी पार्वती (20) व शालिनी (17), बंशीधर के भाई अनिरुद्ध की पुत्री काजल (14) और रमवापुर निवासी सोहन पुत्र रामू (13) नदी की धारा में लापता हो गए। स्थानीय गोताखोरों की माध्यम से कुछ घंटे बाद पार्वती व चचेरी बहन काजल का शव बरामद कर लिया था। मगर, सोहन व शालिनी का पता नहीं चला।
एसडीआरएफ गोरखपुर की टीम के एसआई राम प्रकाश राय ने बताया कि सर्च अभियान जारी है। जल्द ही दोनों बच्चों को ढूंढ लिया जाएगा। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांंडेय ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस मौजूद है।
विज्ञापन
..
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दुबौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरयू नदी मोजपुर में लापता दो बच्चों का सुराग न लगने के चलते परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है। शालिनी पुत्री वंशीधर गिरि व सोहन पुत्र रामू के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, राजस्व टीम, पुलिस फोर्स व एसडीआरएफ की टीम मौजूद है।
..
तरबूज की खेती देखने गई थीं चचेरी बहनें
मोजपुर सरयू नदी में डूबी चार बच्चों में एक ही पिता की दो बेटियां है। पिपरी गांव निवासी बंशीधर गिरि के आठ बच्चे है। इनमें पांच बेटे व तीन बेटियां हैं। दूसरे व तीसरे नंबर की बेटी पार्वती व शालिनी नदी की धारा में डूब गई हैं। गोताखोरों ने एक बेटी पार्वती का शव को बरामद कर लिया था। दूसरी बेटी शालिनी की तलाश जारी है। दोनों बेटियां पढ़ाई छोड़ दी है। बेटियां खरबूज व तरबूज की खेती देखने के लिए नदी के कछार में गई थी। वहीं स्नान करते समय हादसा हो गया। अनुरुध गिरि के दो बेटे व तीन बेटी हैं। काजल चचेरी बहनों के साथ खरबूज व तरबूज देखने गई थी। रमवापुर के 13 वर्षीय सोहन पुत्र रामू नदी की धारा में लापता हो गया है। रामू के चार बेटियां व दो बेटे हैं। सोहन सबसे छोटा था। रामू पल्लेदारी का कार्य करते हैं। बड़ा बेटा दिल्ली में कार्य करता है।