{"_id":"614f5afe8ebc3efe2611d780","slug":"no-standing-vahcile-on-middle-eoad-basti-news-gkp410591672","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर में बीच सड़क पर नहीं खड़ी होंगी गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर में बीच सड़क पर नहीं खड़ी होंगी गाड़ियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शहर में बीच सड़क नहीं खड़ी होंगी गाड़ियां
- ईओ व यातायात पुलिस की टीम ने शनिवार को किया पार्किंग का सीमांकन
- शहर में कचहरी, टाउन क्लब व गांधीनगर में बन रहे पार्किंग स्थल
- शहर को मिलेगी जाम से निजात, यातायात होगा सुगम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बस्ती शहर में जहां अब तक एक भी पार्किंग स्थल नहीं था, वहीं अब एक साथ तीन पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। इसके लिए शनिवार को निकली ईओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी व यातायात पुलिस की टीमों ने तीनों स्थलों का सीमांकन किया और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बस्ती जैसे मंडल मुख्यालय पर अभी तक एक भी पार्किंग स्थल नहीं बनाए गए थे। इसका नतीजा यह हो रहा था कि मुख्य व्यापारिक बाजार व शहर की हृदय स्थली गांधीनगर में सुबह से लेकर देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। पूरी सड़क पर छोटी-बड़ी गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इधर पालिका प्रशासन ने कुछ महीनों से बीच सड़क पर गाड़ियों के खड़े होने की व्यवस्था बनाया तो और भी स्थिति दयनीय हो गई। बीच में पार्किंग व दोनों सिकुड़े हुए लेन में वाहनों की आवाजाही पैदल राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई। यही नहीं यहां फुटपाथ पर अवैध कब्जा हो गया और छुट्टा पशुओं का भी जमावड़ा लगने लगा। इससे बाजार में पैदल भी निकलना मुश्किल होने लगा। इसे देखते हुए शनिवार को ईओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने नपा के सहायक अभिंयता घनश्याम चित्रगुप्त, यातायात निरीक्षक जीतेंद्र यादव, उपनिरीक्षक कामेश्वर सिंह व प्रकाश निरीक्षक अमित शुक्ल की टीमों के साथ गांधीनगर, टाउन क्लब व कचहरी स्थित शास़्त्री चौक पर नाले से सटे इंटरलॉकिंग पर पार्किंग स्थलों का सीमांकन किया। ईओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी पार्किंग स्थलों को जल्द ही संचालित करवा दिया जा रहा है। वहीं यातायात उप निरीक्षक कामेश्वर सिंह ने बताया कि पार्किंग स्थल के अलावा दूसरी जगह गाड़ियां खड़ी होने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।